फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर और गोमूत्र पर वैज्ञानिक शोधशाला की आवश्यकता : अजीत

Fri, 17 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गाय को गुड ​खिलाते समाज सेवी विनय पांडेय। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड पांच स्थित सावित्री गोशाला में बृहस्पतिवार को नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन व गोवंश के उत्पाद की सार्थकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेविका नीलम पाल ने कहा कि गोसेवा सर्वोच्च पुण्य है। अजीत सिंह ने गोबर और गोमूत्र पर वैज्ञानिक शोधशाला की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अपर श्रमायुक्त बीके राय ने बताया कि पंचगव्य के उपयोग से कृषि और मानव रोगों दोनों का उपचार संभव है। गोवंश की महत्ता प्राचीन काल से सिद्ध है। समाजसेवी विनय पांडेय ने कहा कि गोवंश की देखरेख व खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। इस मौके पर ममता पांडेय, आलोक राय, ओपी सिंह, गुरदीप सिंह, अंबरीस और पद्मेश सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले शुभारंभ नीलम पाल, अजीत सिंह, निलेश कुमार शाहू, डॉ. रविंद्र कुमार, सर्वेश पांडेय और विनय पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें