फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप की कोशिश में फंसे तीन युवक

Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र में दुराचार की कोशिश करने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि इन युवकों ने पांच महीने पहले गांव की ही एक युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर युवती की बेरहमी से पिटाई भी की थी। अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने इन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि 22 जून की शाम वह घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे। बताया कि घर में अकेली देख तीन युवक बहाने से आए और उसे दबोचकर गैंगरेप का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। उधर, चीख-पुकार पर गांववालों को आता देख तीनों युवक धमकी देते हुए भाग निकले थे। आरोप है कि पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर करारी पुलिस को दी थी। पर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली। बृहस्पतिवार को अदालत केे आदेश पर करारी कोतवाली पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें