फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख लोगों को दिलाई जाएगी सदस्यता

Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। भाजपा जिला कार्यकारिणी की बुधवार को मंझनपुर में हुई बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। अनामिका चौधरी और सदस्यता प्रमुख रमेश पासी ने कार्यकर्ताओ से अभियान चलाकर एक लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की अनामिका चौधरी और कौशाम्बी के सदस्यता प्रमुख रमेश पासी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें सदस्यता प्रमुख ने कहा कि दोआबा में एक लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। लक्ष्य पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव अभियान चलाना होगा। बैठक में मौजूद अनामिका चौधरी ने इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलाने की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया है। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अजय त्रिपाठी, जनार्दन प्रासद मिश्रा, आद्या प्रसाद पांडेय, उमेश केसरवानी, दुर्गेश गुप्ता, रामू विश्वकर्मा, दीपचंद्र दिवाकर, सुधीर केसरवानी, अवनीश त्रिपाठी, सीडी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें