फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दो किशोरियों और वृद्धा को पीटा

Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/चायल (ब्यूरो)। उलाहना को लेकर दबंगों ने बृहस्पतिवार रात एक वृद्धा और उसकी नातिन की पिटाई कर दी। आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश एसओ को दिया है। वहीं खेत में जानवर चले जाने पर एक किशोरी को पड़ोसी ने घायल कर दिया।
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर (म्योहर) गांव की रहने वाली पतिया देवी (65) पत्नी सुंदरलाल का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी और उसके घर के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि पड़ोसी के बच्चों ने उसकी पोती मालती देवी (16) की पिटाई कर दी। पड़ोसी के घर वह उलाहना देने गई थी। पतिया देवी का कहना है कि जैसे ही वह उलाहना देकर घर लौटी। पीछे-पीछे पड़ोसी तीन युवकों के साथ आया। घर में उत्पात मचाया। विरोध करने पर उसे और बचाव करने पर उसकी पोती की पिटाई कर दी। डंडे की पिटाई से वृद्धा लहूलुहान हो गई। शोर पर गांववालों को आते देख हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। वृद्धा का कहना है कि उसने शाम को ही घटना की नामजद शिकायत करारी थाने में की थी। आरोप है कि सिपाहियों ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी ने एसओ को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर गांव की रहने वाली सायराबानो (17) पुत्री मुस्ताक अहमद ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह गाय चराने गई थी। चरते-चरते उसकी गाय पड़ोसी के खेत में चली गई थी। वह गाय हांकने गई थी। तभी पड़ोसी ने उसकी पिटाई कर दी। वह लहूलुहान हो गई। शोर पर गांववालों को आता देख हमलावर भाग निकला। घायल किशोरी को लेकर घरवाले पिपरी कोतवाली गए। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें