फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। काठगांव के एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसकी लाश पशुशाला में फंदे से लटकती मिली। युवक बृहस्पतिवार दोपहर घरवालों से कहासुनी के बाद से गायब था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन भी की थी, लेकिन वह नहीं मिला। फिलहाल परिजनों के साथ ही पुलिस भी खुदकुशी मान रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

काठगांव का रहने वाला हरिलाल पासी (30) विकलांग है। बताया जाता है कि विकलांगता के कारण वह कोई कामधंधा भी नहीं कर पाता था। परिवारीजनों का कहना है कि इसे लेकर घर में हमेशा चिकचिक होती रहती थी। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार दोपहर भी उसकी घरवालों से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर से निकला था। देर शाम तक जब युवक घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोग गांव में उसकी तलाश भी की थी। आधी रात तक खोजबीन करने के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला। वहीं घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित पशुशाला में शुक्रवार सुबह उसकी बड़ी बेटी संगीता (12) उपले लाने गई थी। संगीता ने बताया कि जैसे ही वह भीतर गई। धन्नी से लाश लटकती दिखी। यह देख वह चिल्लाते हुए घर की ओर भागी। संगीता के शोर पर घरवालों के साथ ही गांववाले भी मौके पर पहुंचे। शव हरिलाल का था। यह देख पत्नी और परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने पत्नी, परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से तंग आकर खुदकुशी करने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें