फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियापुर में दबंगों ने मचाया उत्पात

Fri, 28 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। दरियापुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। एक घर पर हमला कर दिया। जमकर तोड़फोड़ की। नलकूप की कोठरी में आग लगा दी। हमले का विरोध करने पर अधेड़ को पीटकर लहूलुहान कर दिया। बवाल की सूचना पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना से गांव में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि पिपरी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी नवरंग गांव के ही मशरूर उल्ला के निजी नलकूप की रखवाली करता है। इसका कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह खेत में चारा काटने गई एक महिला को गांव के ही एक युवक ने पीट दिया था। महिला के परिजन और करीब 12 लोगों ने नलकूप पर धावा बोल दिया। तोड़फोड़ के साथ नलकूप की कोठरी में आग लगा दी। इसके बाद दबंगों ने नवरंग केे घर पर हमला कर दिया। तोड़फोड़ की। विरोध करने पर हमलावरों ने नवरंग की भी पिटाई कर दी। नवरंग घायल हो गया। तोड़फोड़, मारपीट और आगजनी से गांव में हड़कंप मच गया। दबंगों के उत्पात से ग्रामीण सहमे थे। मामला बिगड़ता देख किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। बवाल की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि सुबह किसी बात पर महिला की गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े को लेकर यह घटना हुई है। बताया कि प्रकरण की छानबीन की जा रही है। उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें