फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा कोटे का 80 बोरी अनाज

Fri, 20 Sep 2013 05:36 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी पुलिस ने बुधवार रात करीब 80 बोरी कोटे का गेहूं पकड़ा है। अनाज एपीएल योजना का बताया जा रहा। जो रात करीब तीन बजे वाहन से ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। अनाज समेत वाहन को थाने में बंद कर दिया है। चर्चा है कि स्थानीय सफेदपोश मामले को रफादफा करने की फिराक में है। एसओ का कहना है कि अनाज पकड़ा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दोआबा में अनाज की कालाबाजारी पर रोक नहीं लग पा रही है। बताया जा रहा है कि अनाज बेचने के लिए बाजार ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष का दावा है कि वाहन समेत अनाज को थाने में बंद किया गया है। चर्चा है कि स्थानीय सफेदपोश मामले को रफादफा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में एसओ का कहना है कि अनाज बेचने के लिए ले जाया जा रहा था या वितरित करने के लिए, यह जांच का विषय है। मामले में जिलापूर्ति अधिकारी अखिल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले की जानकारी नहीं दी है। सदर उपजिलाधिकारी राम सिंह वर्मा का कहना है कि पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आपूर्ति विभाग से जांच कराई जाएगी। यदि अनाज कोटे का है, तो कोटेदार के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह तकरीबन चार बजे अनाज ले जाने की सूचना उन्हें मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें