सिराथू। नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाला एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। खेत की ओर गई किशोरी के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश में जुटे। कहीं सुराग नहीं लगने पर घरवालों ने चौकी पुलिस में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी रविवार से लापता है। खेत गई किशोरी के साथ ही पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी गायब है। इससे परिजनों को आशंका है कि वही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले भागा है। किशोरी के लापता होने से परेशान परिजन दो दिन तक उसकी खोजबीन में जुटे रहे, कहीं कोई पता नहीं चलने पर बुधवार को घटना की तहरीर शमसाबाद चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।