फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे जूनियर इंजीनियर

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। उपकेंद्रों में कर्मचारियों की कमी, जर्जर उपकरणों को बदलने और विद्युत भंडार से सामग्री नहीं मिलने जैसी मांगों को लेकर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियरों की बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। अभियंताओं ने डिवीजन कार्यालय पर धरना देते हुए ऐलान किया कि मांगे पूरी नहीं होने तक वे कामकाज नहीं करेंगे। हड़ताल के दौरान सभी अवर अभियंता एक्सईएन कार्यालय में अपनी उपस्थित दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर हैं। जिलेभर के सभी अवर अभियंताओं ने विद्युत उपकेंद्रों में काम-काज छोड़कर डिवीजन कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान अभियंताओं ने विभागीय उच्चाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आरोप लगाया कि शिकायतों के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान उपकेंद्रों में कर्मियों की कमी, उपकरणों की जर्जरता, लाइनों और उपकेंद्रों में गड़बड़ी आने पर मरम्मत के लिए विद्युत स्टोर से सामग्री नहीं मिलने, उपकेंद्रों के संचालन और मरम्मत के लिए गैंग टेंडर नहीं होने की मांग को लेकर अभियंताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। जिला महासचिव मगन सिंह ने ऐलान किया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान और मांगे पूरी नहीं होती हैं। तब तक सभी अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र के बजाय डिवीजन कार्यालय में उपस्थित दर्ज कराएंगे। इस दौरान उपकेंद्रों के संचालन में जो भी दिक्कतें आएंगी, उसकी जिम्मेदारी अफसरों की होगी। इस मौके पर आशीष कुमार सिंह, चंद्रशेखर, आशीष कुमार शुक्ला, आईपी सिंह, आरडीआर यादव, आरबी मौर्य, केएल यादव, गुलाब प्रसाद कोटार्य, डीके सिंह, जगरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें