फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप आपरेटर की मनमानी से भड़के किसान

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सरकारी नलकूप के आपरेटर की मनमानी से परेशान भेलखा गांव के किसानों ने मंगलवार को तहसील दिवस में प्रदर्शन किया। आरोप है कि आपरेटर प्राइवेट व्यक्ति से नलकूप चलवाता है। जो किसानों से मनमानी सिंचाई वसूलता है। नहीं देने पर ईंट-मिट्टी भरकर नाली बंद कर दी जाती है। एसडीएम ने नलकूप विभाग के जेई को मौके पर जाकर जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर ब्लाक के भेलखा गांव के अलोपीलाल, लालाराम, राजाराम, गोपीनाथ, कल्यान सिंह, बच्चालाल, देवनाथ, उदयभान आदि करीब दो दर्जन ग्रामीण मंगलवार को तहसील दिवस में मंझनपुर आकर एसडीएम का घेराव किए। नारेबाजी करते तहसील आए किसानों का आरोप है कि उनके यहां सिंचाई को लगे सरकारी नलकूप को आपरेटर ने 20 हजार रुपये सालाना पर चलाने के लिए प्राइवेट व्यक्ति को दे रखा है, जो किसानों से सिंचाई का मनमाना किराया वसूल करता है। विरोध करने पर लोगों के खेतों की ओर बनी नालियों में ईट-मिट्टी डालकर बंद कर दिया जाता है। साथ ही किसानों के साथ मारपीट पर आमादा रहता है। इसके कारण करीब सौ बीघे से अधिक खेतों की बुआई नहीं हो सकी है। किसानों के खेत परती पड़े हुए हैं। तहसील आए किसानों ने नाली में भरी मिट्टी-ईंट भी एसडीएम को दिखाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रामसिंह वर्मा ने नलकूप विभाग के अवर अभियंता को इसकी मौके पर जाकर जांच करने और दोषी आपरेटर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें