फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूने घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
विज्ञापन

चरवा के बलीपुर टाटा गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
चरवा (ब्यूरो)। क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में गुरुवार रात एक सूने घर से चोरों ने नगदी, गहने सहित हजारों की माल पार कर दिया। गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
बलीपुर टाटा निवासी पंचमलाल प्रतापगढ़ स्थित एक ईंट भट्ठे पर परिवार सहित रहकर मजदूरी करता है। गुरुवार रात उसके सूने मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर पांच हजार रुपया नगद, आधा किलो चांदी के गहने, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज उठा ले गए। सुबह पड़ोसियों ने जानकारी दी तो गृहस्वामी के होश उड़ गए। घर लौटने के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले में चरवा इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला को गोली मारने में एफआईआर दर्ज
नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीदयाल का पूरा गांव में गुरुवार रात हुई थी घटना
मंझनपुर (ब्यूरो)। देवीदयाल का पूरा गांव की महिला को गोली मारे जाने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश भी शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीदयाल का पूरा गांव की लीलावती पत्नी बच्चालाल ने घर पर ही परचून की दुकान खोल रखी है। गुरुवार रात गुटका लेने के बहाने कुछ लोग उसके घर पहुंचे। लीलावती की मानें तो जैसे ही उसने दरवाजा खोला एक आरोपी ने तमंचे से गोली मार दी। सिर पर छर्रा लगने से घायल लीलावती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी तहरीर पर गांव के ही कल्लू के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा। पीड़ित महिला ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारे जाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें