फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदसलूकी पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। बदसलूकी से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुलिस चौकी बरियावां के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। बाद में आरोपी सिपाही के मांगी मांगने पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। धरना समाप्त होने के बाद सभी ने राहत की सास ली।
विज्ञापन


पिपरी के रामपुर निवासी रामचंद्र भाकियू कार्यकर्ता है। बताया कि गांव में ही वह भवन निर्माण करा रहा था। उसके पड़ोसी ने निर्माण का विरोध करते हुए शिकायत पुलिस चौकी बरियावां पर कर दी। सूचना के बाद पहुंची चौकी पुलिस मौके से राजमिस्त्री का समान उठा ले गई। रामचंद्र ने इसकी जानकारी जिला उध्यक्ष शांताराम को दिया। आरोप है कि चौकी पहुंचने पर एक सिपाही ने जिला उपाध्यक्ष से बदसलूकी कर दी। इससे भन्नाए इलाकाई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुलिस चौकी के समक्ष धरना दे दिया। बाद में सिपाही के मांफी मांगने पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर चंदू तिवारी, विजय त्रिपाठी, छेदीलाल, ननकूराम, प्रेमनारायण मौर्या, रमाकांत, म्रो शाहिद, भैयालाल, रामसरन, रोहित, सूबेदार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें