फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का लखनऊ से आई टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से आई टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

कायाकल्प योजना के तहत की जा रही पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
जिला अस्पताल का गुरुवार को लखनऊ से आई टीम ने जांच की। सभी वार्डों का निरीक्षण करने के बाद अभिलेख भी देखे। यह जांच कायाकल्प योजना के तहत की जा रही है। इसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। रिपोर्ट बेहतर होने पर ही अधिकारियों को राहत मिलेगी। इसके पहले यह टीम इलाहाबाद के बेली व काल्विन अस्पतालों की जांच कर चुकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का शासन से भेजे गए आरसी चौरसिया के नेतृत्व में टीम गुरुवार को जांच करने पहुंची। जांच टीम आने की जानकारी होते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारियों को सतर्क किया गया। सबसे पहले टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई देखी। इसके बाद लेबर रूम का परीक्षण किया। लेबर रूम में भर्ती मरीजों से पूछताछ करने के बाद स्टाफ से सवाल-जवाब किया। इसके बाद जनरल वार्ड और पैथालॉजी की भी जांच की। इमरजेंसी वार्ड का रख-रखाव सही नहीं मिला। इस पर फार्मासिस्ट से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जांच अधिकारी ने नाराजगी भी जताई। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ भी कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई। इसके बाद टीम ने देर शाम तक अस्पताल के अभिलेखों की जांच की। सीएमएस ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत शासन टीम भेजकर जांच करा रहा है। यह टीम जांच के बाद रैंक जारी करेगी। जिसकी रैंक बेहतर होगी, उसको अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। यदि खराब रैंक आई तो कार्रवाई भी होगी। टीम शुक्रवार को भी जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें