फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रजीत के समर्थन में इस्तीफा देने का सिलसिला तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रजीत के समर्थन में धड़ाधड़ इस्तीफे
विज्ञापन

गुरुवार को भी सैकड़ों पुराने कार्यकर्ताओं ने तोड़ लिया बहुजन समाज पार्टी से नाता
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
बसपा से इंद्रजीत सरोज को निकाले जाने के बाद से उनके समर्थक एक-एक कर पार्टी छोड़ रहे हैं। गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया। बसपा सुप्रीमो के इस फैसले से इंद्रजीत के समर्थक गुस्से में भी हैं। हालांकि बसपा नेताओं का कहना है कि इंद्रजीत सरोज के बाहर निकाले जाने से बसपा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि पार्टी में तेजी से नए लोग जुड़ेंगे।
बसपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव रहे इंद्रजीत सरोज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बुधवार दोपहर इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को हुई तो वे आपे से बाहर हो गए। अपने नेता को निकाले जाने से नाराज लोगों ने उनके समर्थक में इस्तीफा देना शुरू कर दिया था। गुरुवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। मंझनपुर के बसपा नेता नरेश चंद्र केशरवानी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक त्यागपत्र दिया। इनमें नरेंद्र साहू, सैयदुल हुसेन, समय लाल सरोज, जगदीश गुप्ता, मो. यासीन, लड्डन मियां, शैलेंद्र गुप्ता, ग्राम प्रधान रामरानी देवी, पिंटू केशरवानी, अनोख उर्फ अन्नू केशरवानी, दिनेश कुमार अग्रहरि, राजू वर्मा, विक्की साहू, सुबोध केशरवानी, शिवरतन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, इंद्रजीत वर्मा, सम्पत राम सरोज, बंशीलाल सभासद, दुर्गा प्रसाद, दिलीप चौधरी, रज्जू केशरवानी, लखनलाल, सुनील गुप्ता, रामनरेश गौतम, रमेश मौर्य, लालमन गौतम, हनुमत सरोज, दिनेश कुमार, मेदीलाल सरोज, महेंद्र गौतम आदि शामिल रहे। दूसरी बैठक मंझनपुर बाजार में मुकुंदीलाल केशरवानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बसपा नगर अध्यक्ष इकबाल अहमद, रज्जन लाल श्रीवास्तव, अमित सेन, बाल कृष्ण गुप्ता, रिंकू केशरवानी, रज्जू केशरवानी, कल्लू सोनी, अशोक कुमार सरोज आदि ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। मूरतगंज में मुकीद अहम सिद्दीकी के नेतृत्व में दर्जनों बसपा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया। इनमें इरफान राईन, साजिद, नाजिम, डा. शमशेर अहमद, निसार अहमद समेत दर्जनों लोगों ने इस्तीफा दिया। पूर्व पार्षद मुहर्रम अली के नेतृत्व में मो. साबिर, डॉ. एखलाक अहमद, मो. शमशद, अनीस अहमद, मो. मुस्तकीम, मो. आमिर सिद्दीकी, निसार अहमद आदि ने त्यागपत्र दिया।
विज्ञापन




बसपा में फेरबदल शुरू, महेंद्र गौतम बने जिलाध्यक्ष
हरीलाल बौद्ध को हटाकर युुवा नेता पर खेला दांव
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
इंद्रजीत सरोज को पार्टी से हटाते ही बसपा ने कौशाम्बी जिला संगठन में फेरबदल भी शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष हरीलाल बौद्ध को हटाकर जिले की कमान महेंद्र गौतम को सौंपी है। युवा नेता होने के कारण बसपा ने यह दांव खेला है।
विज्ञापन

इंद्रजीत सरोज को पार्टी से बाहर करने से जिले में बसपा का संगठन हिल सा गया है। राजनीतिक लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि पूरी बुनियाद ही डांवाडोल हो गई है। इसको देखते हुए बसपा नेताओं ने डैमेज कंट्रोल रोकने के लिए संगठन में फेरबदल शुरू कर दिया है। गुरुवार को इलाहाबाद में जोनल कोआर्डिनेटर अशोक गौतम ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज को निकाले जाने की जानकारी देते हुए बताया कि कौशाम्बी का जिलाध्यक्ष महेंद्र गौतम को बनाया जाता है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरीलाल बौद्ध 72 वर्ष के हो गए हैं। संगठन को तेज तर्रार युवा नेता की जरूरत है, इसलिए महेंद्र गौतम को यह बागडोर सौंपी गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र गौतम ने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। नाराज लोगों को भी जल्द ही मना लिया जाएगा। अभियान चलाकर इसमें और तेजी लाई जाएगी। वह सर्वसमाज को संगठन से जोड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें