फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर्व : सुरक्षा को खाकी ने तैयार किया खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। 23 जून को अलविदा की नमाज के साथ ईद पर्व की सुरक्षा को खाकी ने खाका तैयार कर लिया। जामा मस्जिदों के साथ ईदगाहों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की पैनी नजर होगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ के साथ सभी थानेदारों को ऐहितयात बरतने का निर्देश दिया है। हिदायत दी गई है कि थोड़ी सी चूक शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए वह सतर्क रहें।
विज्ञापन


ईद का पर्व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर सारी तैयारियों पूरी कर ली गई है। जामा मस्जिद और ईदगाहों पर अलविदा और ईद की नमाज के दौरान पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों को लगाया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। सीओ के साथ सभी थानेदारों को मुस्तैदी के साथ रहने की हिदायत दी गई है। चेताया गया है कि थोड़ी सी लापरवाही कभी-कभी जी का जंजाल बन जाती है। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी मायने में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


सुरक्षा को खाकी ने तैयार किया खाका
अलविदा की नमाज पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें