फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रोजगार मेले में पहुंचे 85 युवा, सिर्फ छह को मिला रोजगार

Sat, 04 Mar 2023 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेले में पहुंचे 85 युवा, सिर्फ छह को मिला रोजगार
विज्ञापन

आईटीआई सिराथू में जिला सेवायोजन, कौशल विकास मिशन और आईटीआई की ओर से आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। 85 युवा इसमें शामिल हुए, लेकिन केवल छह लोगों को ही रोजगार मिला।
जिला सेवायोजन, कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें डस्की इंस्टालेशन कंसल्टेंटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और रोहित हाईब्रिड सीड कंपनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मेले में सिराथू के अलावा नेवादा व सरायअकिल समेत आसपास के 85 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। इनमें से केवल छह अभ्यर्थियों का ही नौकरी के लिए चयन हो सका। इनमें निशांत कुमार, केशरी कुमार, आर्यन पटेल, राज किशोर, राज कुमार शुक्ला, गौरव कश्यप शामिल रहे। चयनित होने के बाद इन अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए तो वहीं अन्य युवाओं को मायूस होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन


मेला प्रभारी विनोद कुमार सिंह बताया कि हर माह इस तरह के रोजगार मेले का आयोजन होता है। जिन युवाओं को इस बार कामयाबी नहीं मिली है, वह आगे आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में प्रयास करते रहें। इस मौके पर दीपा श्रीवास्तव, आईटीआई प्राचार्य केके राम, अविनाश श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें