फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मौसेरे साढ़ुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन

रिश्ते के साले को बचाने में हुआ हादसा
सरायअकिल के कादिरपुर नेवादा की घटना, मचा कोहराम
फोटो नं-19,20
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कादिरपुर नेवादा गांव में शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते के साले को बचाने के चक्कर में काल के गाल में समाए। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
सरायअकिल के सहलू का पूरा (मुस्तफाबाद) निवासी जियालाल (25) पुत्र नन्हूं की पत्नी सीता का ननिहाल कादिरपुर नेवादा में है। होली खेलने के लिए जियालाल अपने मौसेरे साढ़ू जगलाल (24) पुत्र रामआसरे निवासी फतेहपुर शहावपुर थाना पिपरी के साथ पत्नी के ननिहाल गया था। शुक्रवार सुबह रंग लगाने के लिए कुछ लोगों ने दौड़ाया तो दोनों खेतों की ओर भागे। इनके पीछे रिश्ते का साला दीपक उर्फ अमन (8) पुत्र भोला भी दौड़ पड़ा। गांव से बाहर मुन्ना सरोज के नलकूप के समीप हाईटेंशन तार टूटकर दीपक के ऊपर गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में जियालाल और जगलाल करंट की चपेट में आ गए। हादसे में इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपक झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

----
40 साल से मौत को दावत दे रहा था हाईटेंशन तार
प्रधान ने कहा, कई बार शिकायत के बाद भी विभाग ने नहीं दिया ध्यान
परिजन अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के मूड में
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कादिरपुर नेवादा गांव में दो जिंदगियां लीलने वाला हाईटेंशन तार करीब 40 साल से मौत को दावत दे रहा था। प्रधान की ओर से सूचना दिए जाने के बाद भी विभागीय अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब हादसे के बाद मृतकों के परिजन अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।
कादिरपुर नेवादा गांव के प्रधान रवींद्र सिंह ने बताया कि हाईटेंशन विद्युत तार करीब पांच दशक पहले लगवाया गया था। तकरीबन 40 साल से यह जर्जर स्थिति में था। हवा के झोंकों से भी आपस में स्पार्क करके टूट जाता था। इससे करीब 10 बार किसानों की फसल जलकर राख हो चुकी है। प्रधान की मानें तो तार को दुरुस्त कराने के लिए कई दफा एक्सईएन व अवर अभियंता को पत्र दिया गया, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। इसी का नतीजा रहा कि हादसा हो गया। मृतकों के परिवारीजनों ने अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर लिखवाने की बात कही है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि पीड़ितों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
--
जगलाल को मौत खींचकर ले गई नेवादा
मंझनपुर। पिपरी के फतेहपुर शहावपुर निवासी जगलाल को मौत नेवादा तक खींचकर ले गई। उसकी पत्नी सुमीना ने बताया कि जीजा के साथ जाने से उसने पति को दबी जुबान रोका था, पर वे नहीं माने। शुक्रवार सुबह मौत की खबर मिली तो सुमीना दहाड़े मारकर रो पड़ी। दोनों मृतकों के परिजन बदहवास कादिरपुर नेवादा पहुंचे। इनकी हालत देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

--
काफूर हुईं होली की खुशियां, छाया मातम
मंझनपुर। हादसे के बाद कादिरपुर नेवादा गांव में होली की खुशियां पलक झपकते ही काफूर हो गई। पूरे गांव में मातम पसर गया। पीड़ित परिजनों के साथ गांव के लोगों की भी आंखें नम थीं। हादसे के बाद हंगामे की आशंका में एसपी के निर्देश पर पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हालांकि किसी तरह का कोई हंगामा हुआ नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें