फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में निपटे 1221 वाद, वसूला 79 लाख का अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में निपटे 1221 वाद
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में कचेहरी में लगी अदालत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। दसमें करीब 1221 वादों का निस्तारण किया गया।
जिला जज महफूज अली की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित छह मामलों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय से 40 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच सुलह कराकर कोर्ट से विदाई कराई गई। अपर जनपद न्यायाधीश सीताराम वर्मा की कोर्ट ने दो मामलों का निस्तारण किया। एडीजे तृतीय दिनेश पाल की अदालत ने मोटर दुर्घटना के दो मामलों का निस्तारण किया। एडीजे चतुर्थ कमलेश पाठक ने 85 एफआर के मामलों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना के दो मामलों का निस्तारण कराया गया। एफटीसी प्रथम राजीव रंजन की कोर्ट ने मोटर दुर्घटना के एक मामले का निस्तारण किया। सीजेएम रमेश चंद्र की कोर्ट ने फौजदारी के 101 मामलों का निस्तारण किया। एसीजेएम प्रेम प्रकाश ने 24 वादों का निस्तारण किया। उत्तराधिकार के एक मामले का निस्तारण किया गया। इसी तरह जिले के सभी राजस्व न्यायालयो में 387 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों से ऋण से जुड़े 427 मामलों का निस्तारण किया गया।
------
हादसे में जख्मी किसान की अस्पताल में मौत
सरायअकिल। कोतवाली के रक्सराई गांव में गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी किसान ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका इलाज प्रयागराज के एआरएन अस्पताल में हो रहा था। रक्सराई गांव निवासी प्रेमचंद्र तिवारी (32) पुत्र स्वर्गीय अवध नारायण गुरुवार को खेतों की तरफ गए थे। वापस लौटते समस एक वाहन ने प्रेमचंद्र को टक्कर मार दी। इससे प्रेमचंद्र घायल हो गए। घरवाले उनका इलाज प्रयागराज के एसआरएन में करा रहे थे। शनिवार सुबह प्रेमचंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रयागराज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

---------
दबंगों ने पालतू कुत्ते को मार डाला
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली के मखऊपुर गांव निवासी कल्लू के पालतू कुत्ते को दबंगों ने गुरुवार को मौत के घाट उतार दिया था। लाश भी जला दी गई। विरोध करने पर दबंगों ने कल्लू को जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को कल्लू ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

---------
नशेड़ी पति ने महिला को पीटा
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कादिलपुर गांव में रहने वाली प्रीती ने शनिवार को पुलिस से शिकायत की। प्रीती का कहना है कि पति शराब और जुआ का आदी है। इसी वजह से वह अक्सर मारपीट करता है। मजबूरी में वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रही है। मजदूरी में मिले पैसे को भी पति छीन लेता है। आरोप है कि पति अब पैतृक जमीन को भी बेचने जा रहा है। विरोध करने पर युवक ने प्रीती की पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें