748 Kovid Vaccination including SDM Chail
- फोटो : KAUSHAMBI
बृहस्पतिवार को भी फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। एसडीएम चायल ज्योति मौर्या समेत 748 राजस्व, पुलिस एवं निकाय कर्मियों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। लक्ष्य के मुकाबले 60:81 फीसदी टीकाकरण हुआ।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, पुलिस लाइन, सीएचसी सरायअकिल व सिराथू तथा पीएचसी चायल और मंझनपुर में 1229 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सुबह नौ बजे से केंद्रों पर वैक्सीनेशन शुरू हुआ। चायल पीएचसी में उपजिलाधिकारी ज्योति मौर्या ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
इनके अलावा विभिन्न केंद्रों पर पुलिस कर्मी, राजस्व और निकाय कर्मचारियों ने पहुंचकर टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि शाम पांच बजे तक 748 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया है। बताया कि माघ मेले में ड्यूटी के कारण बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी जनपद से बाहर हैं। इस कारण निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष केवल 60.81 प्रतिशत ही टीकाकरण किया जा सका है।
1498 संदिग्धों की हुई कोविड जांच
संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह शुक्रवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 14 98 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। हालांकि इनमें से एक भी व्यक्ति में संक्रमण की तस्दीक नहीं हुई। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि अब तक मिले 2268 संक्रमितों में 2238 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल एक मरीज का ही इलाज चल रहा है।
748 Kovid Vaccination including SDM Chail- फोटो : KAUSHAMBI