फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लिंक भेजकर युवक के खाते से 64 हजार उड़ाए

Tue, 02 Jan 2024 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक भेजकर युवक के खाते से 64 हजार उड़ाए
विज्ञापन

-सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव के युवक को साइबर अपराधियों ने लगाया चूना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव के युवक के मोबाइल पर लिंक भेजकर साइबर अपराधियों ने खाते से 64 हजार उड़ा दिए। खाते से रुपये कटने का मैसेज देख युवक के होश उड़ गए। पीड़ित ने बैंक शाखा में सूचना देने के साथ ही साइबर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तिल्हापुर निवासी प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि 18 दिसंबर 2023 की दोपहर उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह प्रधान डाकघर से बोल रहा है। उसका एटीएम जिस पते पर भेजा जा रहा है,उसका पता गलत है। प्रमोद के मुताबिक फोन पर सारी बातें सुनने के बाद उसने अपना वास्तविक पता बता दिया। इसके कुछ ही देर बाद जिस नंबर से उसके पास फोन आया था, उसी से एक लिंक मैसेज आया। लिंक को खोलते ही उसके बैंक खाते से 64 हजार रुपया कटने का मैसेज आ गया। मैसेज देखने के तुरंत बाद उसने बैंक खाते को बंद करा दिया। साथ ही मामले की शिकायत साइबर थाने में की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। निरीक्षक विनीत कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है, मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे करें साइबर अपराधियों से बचाव
-
मोबाइल और ई-मेल पर आने वाले किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें।
मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें।
अपने बैंक स्टेटमेंट पर नजर रखें।
संदिग्ध अनुरोधों के बारे में सीधे कंपनियों से संपर्क करें।
जब तक सुरक्षित न हों, व्यक्तिगत जानकारी न दें।
सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें