फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकिंग: खलनायक बनी दोआबा में ब्राड-बैंड सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वर डाउन होने के कारण आधा दर्जन बैंकों में बाधित रहा लेनदेन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा की बैंकिंग सेवा में बीएसएनएल की बैकिंग सेवा खलनायक बन गई है। पिछले कई महीने से आए दिन ब्राड-बैंड धड़ाम रहने से बैंकों में कामकाज ठप रहता है। मंगलवार से बाधित सेवा के कारण बुधवार को भी आधा दर्जन बैंकों की शाखाओं में लेनदेन नहीं हो सका। पूरा-पूरा दिन इंतजार के बाद उपभोक्ता मायूस होकर बैरंग लौटने को मजबूर हुए।

प्रयागराज की धरती पर लगने वाले कुंभ को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से पूरे शहर में खुदाई का काम चल रहा है। इसके चलते बीएसएनएल की ओएफसी (आप्टिकल फाइवर केबल) कटना आम बात हो गई है। आए दिन आ रही समस्या के कारण समूचे कौशाम्बी की ब्राड-बैंड सेवा धड़ाम हो जाती है। कंपनी के फोन और इंटरनेट कनेक्शन एक-एक हफ्ते शो-पीस बने रहते हैं। इसके चलते सरकारी के साथ ही बैकिंग कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। लगातार गहराती समस्या को देखते हुए पिछले महीने डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जीएम टेलीफोन को कड़ा पत्र भी लिखा। पर, नतीजा ढाक के तीन पात ही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीएफ ने साफ कह दिया कि कुंभ का काम चलने तक समस्या का स्थायी हल नहीं निकाला जा सकता है। मंगलवार की दोपहर एक बार फिर शहर में ओएफसी कट गई। इसके चलते केनरा, सिंडिकेट, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, यूको तथा विजया समेत आधा दर्जन बैंकों की शाखाओं में कामकाज ठप हो गया। समस्या अगले दिन यानी बुधवार को भी बनी रही। विकासभवन स्थित बीओबी की शाखा में देखा गया कि बुधवार को उपभोक्ताओं की लंबी लाइन सुबह से ही लगी रही। पर, सर्वर ठप होने के कारण ग्राहक और बैंक कर्मी ऊंघते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें