फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिगत हुए दरोगा के हमलारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पुलिस चौकी में दरोगा के साथ हाथापाई और मारपीट करने वाला जिला पंचायत सदस्य साथी हमलारोपियों के साथ भूमिगत हो गए। हमलारोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। घटना के बाद से पुलिस टीमें कौशाम्बी और इलाहाबाद में तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बताते चलें कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव निवासी राजकुमार की संदिग्ध हालात में मौत पर मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत पुलिस कप्तान से की थी। मामले की जांच टेवां चौकी प्रभारी रामजीत गौड़ को सौंपी गई थी। रविवार को पूछताछ के लिए हत्यारोपी को चौकी बुलाया गया था। आरोप है कि हत्यारोपी को बचाने के चक्कर में सत्ता की हनक दिखाते हुए जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री साजन मौर्या ने समर्थकों के साथ दरोगा से हाथापाई करते हुए वर्दी भी फाड़ डाली थी। पुलिस चौकी में घुसकर मनमानी करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

दरोगा के साथ मारपीट की सूचना पर आईजी जोन रमित शर्मा घटना वाली रात ही मौके पर पहुंच घटना की जांच की। दरोगा के साथ मारपीट करने वाला भाजपा नेता साजन मौर्या पहले भी पुलिस चौकी टेंवा में हंगामा कर चुका है। आईजी रमित शर्मा ने जानकारी होने पर आरोपी भाजपा नेता की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगालने का निर्देश दिया। साथ ही जल्द से जल्द हमलारोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश एसपी को दिया। बताया जाता है कि घटना के बाद से हमलारोपी भूमिगत हो गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि एक टीम कौशाम्बी और दो टीमें इलाहाबाद में डेरा डाले हुए हैं। सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। खबर लिखे जाने तक हमलारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें