फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईसी सरायअकिल में फीस के नाम पर वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
एआईसी सरायअकिल में फीस के नाम पर वसूली
विज्ञापन

पीड़ित अविभावक ने तहसील दिवस में डीएम से की शिकायत
स्कूल पहुंचे डीआईओएस ने बच्चों से की पूछताछ, प्रधानाध्यापक तलब
मंझनपुर (ब्यूरो)। आदर्श इंटर कालेज में प्रवेश शुल्क के नाम पर छात्र-छात्राओं से वसूली जारी है। इसकी पुष्टि मंगलवार को डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुंचे डीआईओएस ने की। कक्षा में छात्रों से पूछताछ में आरोप सही पाए जाने पर डीआईओएस ने प्रधानाध्यापक को शुल्क रजिस्टर के साथ तलब किया है। डीआईओएस के औचक निरीक्षण को लेकर विद्यालय के जिम्मेदारों में हड़कंप है।
विज्ञापन

चायल तहसील के बिगहरा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद मंगलवार को तहसील दिवस पहुंचा। डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि आदर्श इंटर कालेज सरायअकिल में प्रधानाचार्य के इशारे पर प्रवेश के नाम पर सरकारी शुल्क से अधिक धनराशि बच्चों से वसूली जा रही है। बढ़ाकर वसूली जाने वाली धनराशि की बच्चों को रसीद तक नहीं दी जा रही है। डीएम को बताया कि कक्षा 11 व 12 विज्ञान वर्ग के छात्रों से दो हजार बिल्डिंग फीस व पांच सौ रुपए सरकारी फीस ली जा रही है। कक्षा नौ व दस के बच्चों से 1500 रुपए बिल्डिंग फीस व तीन सौ रुपए सरकारी फीस वसूली जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले की शिकायत कई बार डीआईओएस से की गई पर सुनवाई नहीं की जा रही। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने तहसील दिवस में मौजूद डीआईओएस अशोक कुमार सिंह को तत्काल स्कूल पहुंचकर जांच करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर पहुंचे डीआईओएस ने एक-एक कक्षाओं में पहुंचकर आरोपों की जांच बच्चों से किया। शिकायत की पुष्टि होने पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य शंकर दयाल त्रिपाठी को फीस रजिस्टर लेकर तलब किया है। डीआईओएस के औचक निरीक्षण से विद्यालय में हड़कंप रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें