फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता की शिकायत पर एक्सईएन तलब

Tue, 01 Aug 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से रविवार रात गायब रहे विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को डीएम ने सोमवार को तलब कर लिया। पूछताछ  के बाद जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। कस्बावासियों की शिकायत पर डीएम ने यह कार्रवाई की। इससे बौखलाए जेई दोपहर को शिकायतकर्ता का कनेक्शन काटने पहुंचे तो हंगामा हो गया। माहौल भांप वह वापस चले गए। विभाग की इस मनमानी से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के उपभोक्ताओं को दो विद्युत उपकेंद्रों के बीच बांट दिया गया है। आधे लोगों को तन्नापर उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। रविवार  रात कस्बे के लोगों को एक फेस लाइट दी गई। उमस भरी गर्मी में लो-वोल्टेज की वजह से पंखा व अन्य उपकरण शोपीस बन गए थे। नेहरू नगर निवासी पंकज केशरवानी की पत्नी व बेटे की इससे हालत बिगड़ गई। उन्हें वह छत पर ले गए तो राहत मिली। इसके बाद वह मंझनपुर उपकेंद्र में शिकायत करने पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोप है कि एक्सईएन भी अपने आवास से गायब थे। इससे नाराज उपभोक्ता ने एक्सईएन, जेई व एसडीओ के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी। रात करीब 11 बजे पुलिस ने जांच की तो सभी जिम्मेदार गायब मिले।

उपकेंद्र निजी लाइनमैनों के भरोसे था। सोमवार को भाजपा नेता प्रेम चंद्र चौधरी, दुर्गेश गुप्ता, रानू विश्वकर्मा, कल्लू अग्रहरि आदि के साथ पंकज केशरवानी डीएम से मिले और मामले की जानकारी दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन, जेई व एसडीओ को तलब किया। फटकारने के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इससे विद्युत विभाग के अधिकारी बौखलाए थे। दोपहर में शिकायत से गुस्साए जेई चंद्रशेखर आजाद विद्युत बिल बकाया होने के बहाने पंकज केशरवानी के घर का कनेक्शन काटने पहुंच गए। इसको लेकर हंगामा हो गया। लोगों ने विरोध किया तो जेई वापस चले गए।
विज्ञापन


कस्बे को मंझनपुर उपकेंद्र से जोड़ने की मांग
अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान कस्बे के लोगों ने डीएम से मांग की है कि उनको पहले की तरह मंझनपुर उपकेंद्र से जोड़ा जाए। तन्नापर उपकेंद्र ग्रामीण इलाके के लिए है। कस्बे से काफी दूरी पर स्थित है। इसलिए शाम होने के बाद वहां लोग शिकायत करने नहीं जाते हैं। इसका फायदा निजी लाइनमैन उठाकर मनमानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें