फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतन्त्रता आन्दोलन में दुर्गा भाभी के योगदान से देश गौरवान्वित

विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल राम नाईक ने शहजादपुर की बेटी वीरांगना दुर्गा भाभी के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि एक नारी होते हुए उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। शहीद-ए-आजम वीर भगत सिंह व उनके साथी सेनानियों को जेल से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के इस योगदान पर हर देशवासी गौरवान्वित हैै। विशेष रूप से कौशाम्बी और सहजादपुर की भूमि हम सब के लिए पूज्यनीय और वंदनीय है।
विज्ञापन


भारत छोड़ो आंदोलन की 150वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को कौशाम्बी विकास परिषद की ओर से शहजादपुर की धरती पर भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह की सराहना की। शहजादपुर में बने हेलीपैड पर सुबह 9.55 बजे उतरने के बाद महामहिम कार द्वारा सीधे नव निर्मित शहीद स्मारक सभागार पहुंचे और फीता काटकर उद्घाटन किया। अंदर हॉल में वीरागंना दुर्गाभाभी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसी स्थान पर जिला मुख्यालय मंझनपुर में करीब तीन करोड़ की लागत से बनने वाले जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के शिलापट्ट का अनावरण भी किया। महामहिम दुर्गा भाभी के पैत्रिक निवास जाकर उनके परिवारीजनों से मुलाकात भी की।

समारोह में महामहिम ने हनुमत चरित्र व अन्य दो अन्य पुस्तकों का विमोचन भी किया। प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशक ब्रिगेडियर अमूल्य मोहन ने प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों को दी जाने वाली सुविधाओं का विस्तार से जिक्र किया।
विज्ञापन


शहजादपुर की ग्राम प्रधान कौशल्या तिवारी के पति दिलीप तिवारी ने भी महामहिम को वीरांगना दुर्गा भाभी का चित्र व स्मृति चिह्न भेंट किया। इससे पहले नन्दीवाणी विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वेदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यकम का संचालन आद्या प्रसाद पांडेय ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, पुष्पा देवी सहित तमाम पार्टी नेताओं के अलावा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल महानन्द रथ, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ इन्द्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।

सांसद ने जिले के लिए मांगा विश्वविद्यालय
परिषद के अध्यक्ष सांसद विनोद सोनकर ने कौशाम्बी के ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व का बखान किया। उन्होंने महामहिम राज्यपाल से जनपद में एक एडेड विश्वविद्यालय अथवा जनपद में राज्य विश्वविद्यालय खोलने की मांग रखी। सांसद ने महामहिम को कौशाम्बी महोत्सव पर प्रकाशित पुस्तक की एक प्रति व प्रतीक चिन्ह व डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इनको किया सम्मानित
सैनिक सम्मान समारोह में महामहिम ने कारगिल युद्ध में शहीद जिले के भूतपूर्व सैनिक लांस नायक महेन्द्र प्रताप सिंह की पत्नी संगीता यादव, लांस नायक सूर्य प्रसाद मिश्रा की पत्नी जावित्री देवी, जीसीओ सूबेदार सूर्यबली की पत्नी अनुराधा देवी, सैनिक राजकरन त्रिपाठी की पत्नी केला देवी तथा सुशीला देवी समेत पांच विधवाओं को साल व प्रशस्ति पत्र देकर वीर नारी का सम्मान दिया। कारगिल विजेता चायल के चकबादशाहपुर निवासी सूबेदार मदन सिंह, लालापुर कशिया निवासी हवलदार अतर सिंह, नारा निवासी हवलदार दशरथ लाल भी महामहिम के हाथों सम्मानित हुए। द्वितीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिक टेंवा निवासी लान्सनायक राम निहोरे की पत्नी शान्ति देवी, पूर्व सैनिक असदउल्ला रोही निवासी मो. अहमद की पत्नी नफीशा बानों तथा संभुई-दारानगर निवासी पूर्व सैनिक सब्बीर हुसैन की विधवा श्रीमती नूर फात्मा को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया। महामहिम के हाथों सम्मान पाकर सभी अभिभूत रहे। इस मौके पर पूर्व सैनिकों को जिला प्रशासन द्वारा आवंटित पट्टे का स्वीकृत पत्र भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें