फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के परिजनों से मिले और पूछा कैसे हैं आप सब

विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। सूबे के राज्यपाल राम नाईक गुरुवार को वीरांगना दुर्गा भाभी के परिजनों से मिले। इस दौरान वह घर की दीवारों पर लगी दुर्गा भाभी की तस्वीरों को निहारते रहे। परिवार वालों का भी हाल जाना। एक तस्वीर जिसमें दुर्गा भाभी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ हैं, उसकी फोटो भी राज्यपाल ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद की।
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक दुर्गा भाभी की स्मारक का उद्घाटन करने के बाद सीधे उनके पैतृक आवास गए। दुर्गा भाभी की भाभी पार्वती भट्ट, भतीजे उमाशंकर भट्ट व कुनबे के ही आशीष, भावेश, अमित आदि से मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक घर में रहे। सबका हाल-चाल पूछा। पीछे के एक कमरे में दुर्गा भाभी की एक फोटो दीवार पर टंगी हुई थी। इसमें दुर्गा भाभी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ हैं। राज्यपाल को वीरांगना और उनके बेटे की एक साथ फोटो के बारे में पता चला तो इसकी तस्वीर उन्होंने अपने मोबाइल से खींची।

नाश्ते में छोटा सा बरफी का एक टुकड़ा लिया। इसके बाद वापस चले गए। परिवार के अमित भट्ट ने बताया कि राज्यपाल से गांव के विकास की उम्मीद थी। बेरोजगारी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रोजगार पाने के लिए सभी नवयुवक तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें