फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल हेलीकॉप्टर से सैर करेंगे परिषदीय विद्यालय के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कल हेलीकॉप्टर से सैर करेंगे परिषदीय विद्यालय के छात्र
विज्ञापन

भरवारी के किड्जी स्कूल में बन रहा हेलीपैड
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
चायल विधानसभा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय के छात्र शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से सैर करेंगे। चायल विधायक संजय गुप्ता के जन्म दिन पर परिषदीय विद्यालयों के होनहार छात्रों को यह मौका मिलेगा। विधायक ने इस कार्यक्रम को ‘उड़ान’ नाम दिया है। हेलीकॉप्टर से सैर करने वाले छात्रों की सूची बनकर तैयार हो चुकी है।
चायल विधायक संजय गुप्ता ने विधायक बनते ही ऐलान किया था कि वह जल्द ही परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को हेलीकाप्टर की सैर कराएंगे। इनमें वह छात्र होंगे जो पढ़ने-लिखने वाले में अव्वल होंगे। इनकी सूची बनकर तैयार हो चुकी है। 18 अगस्त को किड्जी स्कूल से छात्रों को बैठाकर चायल विधान सभा क्षेत्र का भ्रमण भ्रमण हेलीकॉप्टर से कराया जाएगा। चायल विधायक ने बताया कि शिक्षा के प्रति छात्रों में जागरूकता का संचार हो, साथ ही वह एक नए उत्साह के साथ शिक्षा ग्रहण करें। कहा कि गरीब तबके के छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्होंने हेलीकॉप्टर से सैर कराने की सोची है। इसके लिए सबसे बेहतर माहौल मेरा जन्म दिन था। बताया कि वह पीएम मोदी व सीएम योगी के विचारों से ओतप्रोत हैं। चायल विधायक ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी है। चायल विधायक की इस पहल पर लोक निर्माण विभाग ने किड्जी स्कूल में हेलीपैड का निर्माण शुरू करा दिया है। साथ ही इसके अलावा बीएसए को पत्र भेजा गया है ताकि वह नेवादा के छात्रों को इस सैर के लिए तैयार रखें। हेलीकॉप्टर गुरुवार को आ जाएगा और शुक्रवार को छात्रों को सैर कराने के बाद वह शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विधायक के निजी खर्च पर छात्र भरेंगे उड़ान
विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि हेलीकॉप्टर से छात्रों को वह सैर अपने निजी खर्च से करा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सारी औचारिकताएं पूरी कर ली हैं। हेलीकॉप्टर का किराया भी जमा हो चुका है। उन्होंने बताया कि यह पहल छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें