फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में सम्मानित हुए जिले के पांच शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयाग संगीत समिति में हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें जिले के पांच शिक्षकों को बीएसए प्रयागराज और वाराणसी ने अंगवस्त्र, शील्ड एवं स्मृति चिंह प्रदान कर सम्मानित किया। इसकी जानकारी मिलने पर बीएसए प्रकाश सिंह समेत जिले के अन्य शिक्षाधिकारियों एवं साथी शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

मिशन शिक्षण संवाद के तत्वाधान में बेसिक शिक्षा परिषद के सहयोग से स्कूलों में शैक्षिक नवाचारों के माध्यम से गुणवत्ता संवर्धन को बढ़ाने के लिए प्रयाग संगीत समिति में शनिवार को दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें प्रदेश के 258 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण के दौरान बच्चों के बीच किए जा रहे अनुभवों को साझा किया।
इस कार्यशाला में जिले से नेवादा बीआरसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमिरसा की शिक्षिका अनुराधा पांडेय, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की शिक्षिका सुमन कुशवाहा, मूरतगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरछा के शिक्षक ओम प्रकाश सिंह, सिराथू के प्राथमिक विद्यालय रामपुर धमावां के शिक्षक दीपनारायण मिश्र और प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी के शिक्षामित्र बीरेंद्र केसरवानी ने प्रतिभाग किया और अपने विचार एवं प्रयोगों को साझा किया। इसकी अफसरों से सराहना की। शनिवार को अंतिम दिन बीएसए वाराणसी राकेश सिंह और बीएसए प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी ने पांचों शिक्षकों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें