फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती विवाहिता को मार डाला!

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती विवाहिता को मार डाला!
विज्ञापन

-अदालत के आदेश पर चार महीने बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चक सैनी गांव में ब्याही युवती को दहेज की खातिर ससुराल वालों ने मौत की नींद सुला दिया। गर्भवती विवाहिता की पिटाई से मौत हो गई। पीड़ित पिता ने अदालत का सहारा लिया। शनिवार को अदालत के आदेश पर सैनी कोतवाली पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली के रामपुर बसोहरा गांव की विनीता देवी पुत्री बैजनाथ की शादी सालभर पहले चक सैनी गांव में महेन्द्र कुमार से हुई थी। 13 अगस्त को गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। दहेज की खातिर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की पर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। आरोप है कि उसकी बेटी को दहेज की खातिर ससुरालियो ने उसे पीट-पीटकर मार डाला था। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शनिवार को अदालत के आदेश पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर समेत आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। सैनी एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



दलित महिला से पश्चिमशरीरा एसओ ने किया दुर्व्यवहार
-पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, सीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा एसओ ने शुक्रवार की शाम मजदूरी कर रही दलित महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पीट दिया। वहीं मौजूद मजदूरों के साथ मोहल्ले की अन्य महिला ने दंबगई का विरोध किया तो दौड़ा लिया। दरोगा की दबंगई से आहत महिला शनिवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने सीओ सिटी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा गांव की ऊषा देवी पत्नी बंशी लाल विधवा महिला है। मजदूरी करके वह परिवार की जीविका चलाती है। बताया कि शुक्रवार को वह गांव के अरविंद के मकान निर्माण में काम करने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एसओ पश्चिमशरीरा पुलिस बल के साथ पहुंचे और अभद्रता करते हुए उसे लात-घूसों से पीट दिया। कुछ दूरी पर मौजूद गांव की शकुन देवी ने विरोध किया तो दरोगा ने उनके साथ भी अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया। दरोगा की दबंगई देख काम कर रहे अन्य मजदूरों ने विरोध किया जो उन्हे पुलिस ने दौड़ा लिया। हंगामा देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। दरोगा के दुर्व्यवहार से आहत महिलाएं शनिवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सीओ सिटी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें