फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3741 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, दो मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 2056 लोगों में कोरोना की जांच की गई। जिसमें से दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसी के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों की निगरानी कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ से कोरोना से बचाव के लिए 3741 लोगों ने टीका भी लगवाया।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब तक पांच लाख 56 हजार 913 लोगों में कोरोना की जांच की चुकी है। जिनमें से 4413 लोग संक्रमित पाए गए है। इनमें से अब 4338 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 68 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
इस समय छह मरीज ही सक्रिय हैं। साथ ही बताया कि शनिवार को 18 से 45 वर्ष तक के 2949 लोगों में टीका की पहली डोज लगाई गई। जबकि 792 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। डॉ. अग्रवाल ने लोगों से कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए उचित दूरी बनाए रखने और मास्क का उपयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें