फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 359 जोड़ो ने रचाई शादी, पांच मुस्लिमों ने भी किया निकाह

Mon, 29 Jan 2024 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि अमीरों की शादी में बड़े बड़े लोग जाते हैं। गरीब की बेटी ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि उनकी शादी में डीएम, सीडीओ समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। गरीब बेटियां कभी मां बाप के ऊपर बोझ न समझें। देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह जिम्मेदारी ले ली है।
विज्ञापन
कौशाम्बी में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील के तिलगोड़ी स्थित मिनी ग्रामीण स्टेडियम में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के 359 जोड़ो की शादी कराई गई। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर, जिलाधिकारी सुजीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार चौरसिया और नगर पालिका भरवारी चेयरमैन कविता पासी की मौजूदगी में तिलगोड़ी स्थित स्टेडियम में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि अमीरों की शादी में बड़े बड़े लोग जाते हैं। गरीब की बेटी ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि उनकी शादी में डीएम, सीडीओ समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। गरीब बेटियां कभी मां बाप के ऊपर बोझ न समझें। देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह जिम्मेदारी ले ली है। गरीब भी बेटी के होने पर कहता है लक्ष्मी पैदा हुई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वह अपना नाम वोटर लिस्ट में जोड़वा लें। इस अवसर पर भरवारी से 45 जोड़े, विकास खंड चायल से 70 जोड़े, नगर पंचायत चायल से छह जोड़े, नगर पंचायत चरवा के 12 जोड़े, मूरतगंज के 108 जोड़े, नेवादा के 109, नगर पंचायत सरायअकिल नौ जोड़ो की शादी कराई गई। कार्यक्रम में वधु पक्ष को शादी के लिए कपड़े, चांदी की पायल, बिछिया, कुकर, थाली, डिनर सेट, ट्राली बैग सहित मेकअप बाक्स, अंगौछा, मंगलसूत्र तथा वर पक्ष को पैंट, शर्ट दिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बीडीओ नेवादा प्रदीप कुमार मौर्या, एडीओ पंचायत नेवादा नीरज मिश्रा, नेवादा एडीओ समाज कल्याण गजराज सिंह, एडीओ समाज कल्याण चायल ज्योति यादव, एडीओ समाज कल्याण मूरतगंज आदित्य पाल समेत ग्राम विकास अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

पांच मुश्लिम जोड़ो ने किया निकाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पांच मुश्लिम जोड़ो ने निकाह कराया गया। मूरतगंज ब्लाक के समसपुर गांव के नूर मोहहम्मद की पुत्री शहनाज ने प्रयागराज के मेजा निवासी जुगनू सिद्दीकी के बेटे मो. कैफी के साथ, मूरतगंज के बसेढ़ी की फिजा बीबी की अब्दुल मजीद के साथ, काजीपुर की सादिया खातून की नफीस अहमद के साथ, शोभना की सोनी बेगम ने मो. आलम के साथ, नेवादा पुरखास की अलसिफा बानो ने मो. अनीस के साथ निकाह पढ़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें