फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के ऋषभ निषाद ने मथुरा के वरुण को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में चल रही प्रथम यूपी स्टेट अंडर-25 फिडे रेटिंग चेस प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो चक्त्रसें में प्रतियोगिता हुई। टॉप सीटेड कानपुर के ऋषभ निषाद ने मथुरा के वरुण को हराया।
विज्ञापन


इसी तरह सेकेंड सीटेड आगरा के संजय दुबे ने वाराणसी की आयुषी जायसवाल, कासगंज के माधव मेहरा ने गाजियाबाद के श्लोक गर्ग को, वाराणसी के शाहाब अहमद फारुकी ने कानपुर के मयंक वर्मा को, कानपुर के विकास निषाद ने बरेली के उदय को, गाजियाबाद के अभिषेक रावत ने वाराणसी के मयंक खेतान को, इलाहाबाद के अविनाश द्विवेदी ने मेरठ के आकाश चौधरी को, गाजियाबाद के गाहा नारायण ने कौशांबी के अमन सोनी को, मुरादाबाद के गौरव शर्मा ने कौशांबी के अधिकांश केशरवानी को, कानपुर के सत्येंद्र सिंह ने बलरामपुर की आस्था पांडेय को, वाराणसी के सार्थक दत्ता ने मेरठ के आकाश शर्मा को, गाजियाबाद के ऋतुराज ने आगरा के मोहित को, कानपुर के शनि मैथ्यू ने कौशांबी के अनमोल सिंह को, सोनभद्र के संदीप गुप्ता ने मेरठ के पुष्कर सक्सेना को और झांसी के शुएब अहमद ने सोनभद्र के आशुतोष द्विवेदी को हराया।

चौथे बोर्ड पर बनारस के भोलानाथ गुप्ता और झांसी की पूर्वी राजपूत के बीच मैच ड्रा रहा। सचिव राघवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में यूपी के अलग-अलग जिलों से लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानार्चाय राहुल शुक्ला, नकुल तिवारी, नबोनीता चौधरी, राकेश मालवीय, अभिषेक सिंह, हारिस नसीर, एजाज अहमद, आरपी ओझा, रवींद्र उपाध्याय और बलदाऊ पांडेय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें