फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सेल्समैन से लूटे 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के महगांव गांव के समीप शुक्रवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर एक सीमेंट कंपनी के सेल्समैन से करीब 70 हजार रुपये और करीब एक लाख का चेक लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। वारदात से इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन


वाराणसी निवासी विनय कुमार पुत्र लालता प्रसाद एक सीमेंट कंपनी में सेल्समैन है। इलाहाबाद में जॉब करने की वजह से इन दिनों वह परिवार सहित नैनी में रहता है। शुक्रवार सुबह विनय बकाया वसूलने कौशाम्बी आया था। इमामगंज, मूरतगंज आदि बाजारों से रुपये वसूलकर इलाहाबाद जा रहा था। विनय के मुताबिक महगांव गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने धक्का देकर उसे गिरा दिया। इसके बाद बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 70 हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये का चेक था। बदमाशों ने विरोध करने पर विनय की तमंचे की बट से पिटाई भी की। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो तमाम राहगीर, ग्रामीण मौके पर आ गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें