फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस गड्ढे में पलटी, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। सरसवां ब्लॉक कार्यालय के सामने शुक्रवार दोपहर एक बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में पलट गई। इससे बस में बैठे करीब 12 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद से एक प्राइवेट बस शुक्रवार दोपहर सवारियां लेकर महेवाघाट जा रही थी। सरसवां ब्लॉक कार्यालय के सामने चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस गड्ढ़े में गिर गई। इससे उसपर सवार राजापुर निवासी अंजलि सोनी, अलवारा निवासी पायल, हटवा निवासी सरोज मिश्र, रामपुरिया चित्रकूट निवासी देव नारायण, ओम प्रसाद व शादीपुर निवासी मीरादेवी सहित करीब 12 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सरसवां पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ओमप्रकाश और देवनारायण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायल सरसवां में ही भर्ती हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसा स्टेयरिंग फेल होने की वजह से हुआ।

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव का छोटू (25) पुत्र रामसरन ट्रक चालक था। शुक्रवार सुबह वह किसी काम से महेवाघाट गया था। वहां पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा करके उसकी सफाई करने लगा। इसी बीच आगे खड़े ट्रक के चालक ने बैक गेयर लगा दिया। इस ट्रक की चपेट में आने से छोटू घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को प्राइवेट वाहन की मदद से इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांस थम गई। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें