30 met corona positive in district in 24 hours
- फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना का कहर लगातार जारी है। 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न हिस्सों में 30 लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में सीएचसी कड़ा की स्टॉफ नर्स समेत दो स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। बाकी संक्रमितों को इलाज की व्यववस्था कराने के साथ ही संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि संक्रमण पर काबू पाने के लिए लगातार जांच कराई जा रही है। गुरुवार को भी जिले भी सीएचसी, पीएचसी एवं हाल ही में बने कंटेनमेंट जोनों में शिविर लगाकर 984 संदिग्धों की एंटीजेन किट से जांच कराई गई। इसके अलावा 362 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया।
बताया कि गुरुवार को 22 लोग पॉजिटव निकले हैं। इनमें सीएचसी कड़ा की एक स्टॉफ नर्स समेत दो स्वास्थ्यकर्मी व टाउनएरिया करारी स्थित नगर पंचायत कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी शामिल हैं। इनके अलावा कड़ा क्षेत्र के सात अन्य चायल के सात, चायल क्षेत्र में नौ तथा मंझनपुर क्षेत्र के नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले बुधवार की देर रात लैब से आई रिपोर्ट में भी जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले आठ लोग संक्रमित निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही संपर्क में आने वालों को चिंहित करना शुरू कर दिया है। कर्मचारी के संक्रमित मिलने से टाउनएरिया कार्यालय को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। सीएमओ बताया कि संक्रमितों की संख्या 850 हो गई है। हालांकि इनमें 646 मरीज ठीक हो चुके हैं। 11 मरीजों की विभिन्न कोविड अस्पतालों में मौत हो चुकी है। फिलहाल 193 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है।