फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में दस घंटे पहले ही करा दिया लॉक डाउन

विज्ञापन
3 days lock down in Kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
-डीएम के फरमान पर जिले भर की बाजारों में दोपहर 12 बजे बंद करा दी गई दुकानें
विज्ञापन

मंझनपुर/ सिराथू/करारी/मूरतगंज। सरकार की ओर से भले ही शुक्रवार की रात दस बजे से लॉक डाउन करने का एलान किया गया हो। पर, जिले में दस घंटे पहले ही इसका अनुपालन करा दिया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर इलाकाई पुलिस-प्रशासन ने जिले भर के सभी प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर दोपहर 12 बजे ही दुकानें बंद करा दी। इसके चलते सडक़ों का नजारा एक बार फिर कफ्र्यू सरीखे दिखने लगा।
प्रदेश सरकार ने 10 जुलाई की रात 10 बजे से 55 घंटे के लिए लॉकडाउन किए जाने की घोषणा की है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ही जिला मुख्यालय मंझनपुर, करारी, भरवारी, सरायअकिल, पश्चिमशरीरा, मूरतगंज, सैनी, सिराथू, शमसाबाद, उदहिन, अजुहा, दारानगर, कड़ा, देवीगंज, गुलामीपुर, कल्यानपुर, शहजादपुर, आदि बाजारों को पूरी तरह से बंद करा दिया। बाजार बंद कराने के लिए संबंधित एसडीएम और सीओ इलाकाई पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 13 जुलाई की सुबह तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। अनावश्यक रूप से सडक़ पर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें पहले की ही तरह खुली रहेगी। पर, किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं होगी।
सायरन की आवाज सुनते ही धड़ाधड़ गिर गए शटर
म्योहर। कोरोना वाइरस के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को रात 10 बजे से 13 जुलाई तक जरुरी सेवाओ को छोड़कर सभी दुकानों को बंद कराने का फरमान जारी किया । इसी के तहत जिलाधिकारी का आदेश मिलते ही हरकत में आई इलाकाई पुलिस ने पिंडरा ,बटबंधुरी म्योहर सहित क्षेत्र की मेडिकल स्टोरो को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करवा दिया ।इस दौरान बाजारों में अफरातफरी का माहौल बना रहा ।कुछ दुकानदार तो सायरन की आवाज सुनते ही धड़ाधड़ शटर गिरा दिए ।
विज्ञापन

अचानक दुकानें बंद कराने से छोटे दुकानदारेें का नुकसान
मंझनपुर। अचानक दुकानों के बंद करा देने से सबसे ज्यादा नुकसान मिठाई ,चाय नाश्ते के दुकानदारों को हुआ। म्योहर बाजार में चाय नास्ते की दुकान चलाने वाले आकाश गुप्ता ने बताया कि रात दस बजे से लॉकडाउन होने की जानकारी थी। जिसके चलते 20 लीटर दूध के साथ ही अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर लिया था। दोपहर में ही दुकान बंद होने से सब खराब हो जाएगा। चाट का ठेला लगाने वाले संगम लाल का कहना था कि चाउमीन ,टिकिया ,फुल्की आदि कुल मिलाकर 2000 रुपये का मॉल अचानक दुकान बंद हो जाने के कारण खराब हो गया। इसी प्रकार बबलू ,नानू,संजय आदि दुकानदारो का हजारो के मूल्य का खाने पीने की सामग्री खराब हो गई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें