फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन दिन में बुखार की चपेट में आए 24 लोग, स्वास्थ्य महकमा बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के बलिहावां देह गांव में बीते दिनों में 24 लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग इससे बेखबर है। बता दें कि पिछले महीने में अंतिम सप्ताह के अंदर करीब 150 लोग बुखार की चपेट में आए थे। इस दौरान एक नवाजात की जान भी चली गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर इलाज किया था।
विज्ञापन

26 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच दिनों तक लोगों का इलाज किया। बुखार से गांव के राजू के चार दिन के बेटे की मौत हो गई थी। अब दोबारा से बीमारी ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। गांव की शिखा देवी, राज कुमार, कविता देवी, अजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजकली, सोनम, विकास कुमार समेत करीब 24 लोग बुखार से पीड़ित हैं। सभी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। फिलहाल अभी तक स्वास्थ्य विभाग इससे बेखबर है। अधिकारियों ने बुधवार को टीम भेजने की बात कही है।

गांव के पास ही एक मुर्गी फार्म है। इससे उठने वाली दुर्गंध बस्ती तक पहुंचती है। इससे सांस लेना दुश्वार हो गया है। ऐसे में बीमारियां गांव का पीछा कैसे छोड़ेंगी।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार, बलिहावां देह
-
पिछले महीने जब बुखार ज्यादा बढ़ा था, तभी गांव की साफ-सफाई पर ध्यान दिया गया। दवा और ब्लीचिंग आदि का छिड़काव कराया गया। इसके बाद फिर गंदगी के बीच रहने के लिए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कन्हई लाल, बलिहावां देह

बलिहावां देह में बड़ी संख्या में बुखार के रोगी होने की जानकारी नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम गांव भेजी जाएगी।
डॉ. एसके गुप्ता

प्रभारी चिकित्साधिकारी, सरसवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें