फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद का दोआबा में रहा मिलाजुला असर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद का दोआबा में रहा मिलाजुला असर
विज्ञापन

मुख्यालय में कांग्रेस तो सिराथू में सपा ने किया विरोध प्रदर्शन
सड़कों पर जुलूस निकाला,की नारेबाजी, धरना देकर सौंपा ज्ञापन
फोटो नं-5,6,7,14,15,16,17,18
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। विपक्ष के भारत बंद के आह्वान का जिले में मिलाजुला असर रहा। मुख्यालय में कांग्रेस तो सिराथू में सपा कार्यकर्ताओं ने बंद की अगुवाई की। सड़क पर जुलूस निकालने के साथ ही धरना देकर केंद्र सरकार की नीतियों पर भड़ास निकाली। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अफसरों को सौंपा।
सोमवार को मंझनपुर में धरने और बंद की अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा शासन काल में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेहिसाब बढ़ोतरी हुई है। अच्छे दिन लाने का सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने किसान, युवा, मजदूर और महिलाओं को छला है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 50 से 60 डालर प्रति बैरल है। इसके बाद भी पेट्रोल 80 से 85 व डीजल 72 से 75 रुपये के पार हो गया। केंद्र सरकार 11 लाख करोड़ की कमाई की। धरना की सूचना पर एडीएम राकेश श्रीवास्तव मंझनपुर चौराहे पर पहुंचे। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रामबहादुर त्रिपाठी, फैसल अली, राजेंद्र त्रिपाठी, युगुल किशोर, दुर्गेश प्रजापति, बालेंद्र यादव, विनोद चौधरी, संतोष पटेल, आरके मिश्रा, गौरव पांडेय, कुलदीप शुक्ला, शाहिद सिद्दीकी, मुमताज, जुबैर, बरसाती लाल, देवेश श्रीवास्तव, सईद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


गिरता रुपया, महंगा तेल, हाय रे भाजपा का खेल
मंझनपुर। मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने गिरता रुपया महंगा तेल, हाय रे भाजपा का खेल के नारे लगाए। मुख्यालय चौराहे पर कांग्रेसियों ने चक्काजाम करने का भी प्रयास किया। पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने कहा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पेट्रो उत्पाद की कीमतें बढ़ने से आम और खास सभी लोग प्रभावित हैं। रसोई गैस के दाम चार गुना तक बढ़ चुके हैं। इसका बोझ आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।

मंझनपुर में बंद कराया पेट्रोल पंप
मंझनपुर । कांग्रेस के जिला महासचिव पप्पू मिश्रा के नेतृत्व में मंझनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। कुछ देर के लिए पेट्रोल पंप बंद कराया गया था। जुलूस निकालने वाले रास्ते की दुकानों को बंद कराया गया। इस मौके पर वेद पांडेय, राजेंद्र मिश्रा, विष्णु ओझा, नितिन केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।

गिरते, उठते रहे दुकानों के शटर
मंझनपुर। बाजार बंदी का खास असर नहीं रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस लेकर निकले और दुकानों को बंद करने की अपील करने लगे। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद भी कीं लेकिन जुलूस गुजरने के बाद फिर से शटर उठ गए।

तहसीलों में गरजे सपाई, एसडीएम को दिया ज्ञापन
विधान सभा अध्यक्षों की अगुवाई में हुआ विरोध-प्रदर्शन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/सिराथू। महंगाई, खराब कानून व्यवस्था सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सपाइयों ने तहसील मुख्यालयों में आवाज बुलंद की। मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
मंझनपुर तहसील में धरने की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष रामलखन भारतीय ने की। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरफ से फ्लाप साबित हो रही हैं। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, मोरंग, गिट्टी के दाम बेतहासा बढ़े हैं। कानून व्यवस्था बदहाल है। नारीगृहों में उत्पीड़न हो रहा है। समाजवादी पेंशन बंद करके गरीब महिलाओं के साथ अन्याय किया गया। तहसीलदार को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर अचल सिंह, पटेल, सुभाष पटेल, परवेज अंसारी, बुधराम यादव, पंकज सिंह, अहमद खान, प्रदीप चौधरी, इजहार हुसैन, शादाब अहमद, निक्के प्रधान, रईश अहमद, वली अहमद आदि मौजूद रहे। सिराथू तहसील में सपा नेता कैलाश चंद्र केसरवानी के नेतृत्व में धरना दिया गया। पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार आरएसएस के एजेंडे पर चलकर आपातकाल जैसा माहौल पैदा कर रही है। बहन, बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। यहां एसडीएम ज्योति मौर्या को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल, राजकुमार सरोज, सूबेदार सिंह यादव, धीरज निर्मल, भैयालाल, सुमित पांडेय, सचिन यादव, कुलदीप सिंह, शमीम, अनवार अहमद, कलीम, ज्ञान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

सपाइयों ने कार को लगाया धक्का, फूंका पुतला
कोखराज (ब्यूरो)। पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से नाराज सपाइयों ने भरवारी में अनोखे अंदाज में विरोध जताया। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव महबूब आलम सज्जू के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पुरानी बाजार से रेलवे क्रासिंग तक कार में धक्का देकर विरोध जताया। स्टेशन के समीप पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर राहुल श्रीवास्तव, देशराज यादव, अहमद रजा, बिलाल अहमद, जमशेद, संतोष केसरवानी, संदीप कुमार, मो.असद, रसूल अहमद, दिलशाद अहमद, आमिर आदि लोग मौजूद रहे।

बंद के सर्मथन में हड़ताल पर रहे वकील
मंझनपुर (ब्यूरो)। भारत बंद के सर्मथन में माडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने आमसभा कर कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। संगठन के अध्यक्ष नर नारायण मिश्र ने कहा सरकार डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर नकेल लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इसके अलावा एससी-एसटी बिल लागू कर सवर्ण और ओबीसी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवशरण त्रिपाठी, मनुदेव त्रिपाठी, उदित नरायण सिंह, अजय पांडेय, कौशल किशोर, केडी द्विवेदी, वेदप्रकाश मिश्र, भोलानाथ मिश्र, घनश्याम, अविनाश त्रिपाठी, अनीस, इदरीश, सत्यनारायण यादव आदि मौजूद रहे।

बस और रेलवे स्टेशन की रखवाली करती रही पुलिस
मंझनपुर (ब्यूरो)। भारत बंद का भले ही जिले में खास असर नहीं रहा हो लेकिन पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने अपनी तरफ से पूरी चौकसी बरती। सिराथू और भरवारी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आपीएफ के अलावा स्थानीय पुलिस के जवान भी लगाए गए थे। बस स्टाप के पास भी पर्याप्त फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन


प्रशिक्षु जवानों की भी लगी ड्यूटी
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे रिक्रूट जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया था। हाथ में डंडा लिए यह भावी सिपाही चौराहे और बस स्टाफ पर खड़े रहकर सारा दिन निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें