फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें माता-पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। रिजवी स्प्रिंग फील्ड में रविवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक की गई। इसमें नेक्स्ट एजुकेशन के सीनियर अधिकारी डॉ धीरज मल्होत्रा ने कहा कि बच्चे मन के बहुत कोमल होते हैं। बच्चों के सामने कोई ऐसी बात न करें, जिससे उनके दिल को गहरा ठेस पहुंचे। अभिभावकों को बच्चों के साथ हमेशा मित्रवत व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज बच्चों के साथ अभिभावकों का ताल मेल बिगड़ना सबसे बड़ी चिंता का विषय है। बच्चों से गलती होने पर सबके सामने डांटने के बजाय अकेले में प्यार से समझाएं। इसके साथ ही अच्छा कार्य करने पर पीठ थपथपा कर शाबाशी देकर प्रोत्साहित करें। इसके अलावा गलतियों को नजरंदाज भी न करें। वर्ना, उनकी आदत बिगड़ जाएगी। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से अध्यापक और अभिभावकों को विशेष जानकारी भी प्रदान की गयी। इस मौके पर प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र पांडेय, इशरत अली, रविकांत पाण्डेय, मोख्तार हुसैन आदि अध्यापक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें