फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पीएसी की टीम ने रिजवी डिग्री कॉलेज करारी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर पीएसी की टीम ने रिजवी डिग्री कॉलेज करारी को हराया
विज्ञापन

परास में हुआ 40 वें नाना मेमोरियल लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
अटसराय। कड़ा ब्लॉक के परास गांव में मंगलवार को 40 वें नाना मेमोरियल लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कानपुर पीएसी और रिजवी डिग्री कॉलेज के बीच हुआ। इसमें कानपुर पीएसी की टीम ने सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। विजयी टीम के साथ ही टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कानपुर पीएसी टीम के कप्तान राहुल तिवारी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। रिजवी डिग्री कॉलेज करारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 214 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कानपुर पीएसी की टीम ने महज 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार व आयोजक माजिद अली ने विजेता टीम को ट्राफी व 50 हजार रुपये की नकद धनराशि तथा उपविजेता टीम के कप्तान राशिद रिजवी को ट्राफी और 25 हजार रुपये भेंट किए। मैन ऑफ द सिरीज कानपुर टीम के रवि सोनकर उर्फ चारु को, बेस्ट बैट्समैन रिजवी करारी के शुभम वर्मा को, बेस्ट गेंदबाज सुब्रत तिवारी व बेस्ट कमेंट्रेटर अनवर सिद्दकी सहित टूर्नामेंट में शामिल तमाम खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमेंट्रेटर अनवर सिद्दकी, प्रेम कुमार, अंपायर शाहिद मुदस्सिर, हसमत अली, स्कोरर खुर्शीद अहमद, शाहरुख उस्मानी के अलावा किसान नेता बलवीर सिंह चौहान, अशोक कुमार, मो. अवैश, मो जकी, मुंसब अली उस्मानी, हाजी मो. अरशद, जमाल नासिर, नदीम उस्मानी, गुलशेर रुस्तम अली, खुशनसीब, अफाक, हुमायूं अराहद हाजी, मुफजाल जुनैद, जुबैर अहमद सहित तमाम क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो नं-09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें