फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण आरक्षण व ईवीएम के विरोध में वीएमपी का चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सवर्ण आरक्षण व ईवीएम के विरोध में वीएमपी का चक्काजाम
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के साथ ही चायल तहसील में किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/चायल। सवर्ण आरक्षण के साथ ही ईवीएम के विरोध में बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के साथ ही चायल तहसील में प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। बाद में प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। चेताया कि जल्द ही उनके मांगे नहीं मानी गई तो कार्यकर्ता देश व्यापी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बीएमपी जिलाध्यक्ष रामचंद्र की अगुवाई में मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यालय में इकट्ठा हुए। यहां डायट मैदान से लेकर कस्बे की प्रमुख सड़कों में जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। कोतवाली के सामने चक्काजाम किया। कार्यकर्ता सवर्णों को दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण तथा चुनावों में बैलेट पेपर की जगह ईवीएम मशीन के संचालन को लेकर विरोध कर रहे थे। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस व्यवस्था को खत्म करने की मांग कर रहे थे। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसी तरह से चायल तहसील में प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश अली के नेतृत्व में बीएमपी समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या महिलाएं शामिल रहीं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जातियों की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण लागू करे। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने ईवीएम हटाओ लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाते हुए तिल्हापुर मोड़ चौराहा पहुंचकर प्रयागराज-मंझनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। इस मौके पर कौशलेंद्र पटेल, लालता प्रसाद, बसंत लाल कुशवाहा, तीरथ लाल, रेखा गौतम, सुनीता, फूलमती पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो नं-03,04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें