फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़ा किसान का आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आग की भेंट चढ़ा किसान का आशियाना
विज्ञापन

नगदी समेत घर में रखी गृहस्थी जलकर हुई राख
दो घंटे की मशक्कत पर ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सिराथू तहसील के चूहापीरन गांव में रविवार की शाम किसान का आशियाना लपटों की भेंट चढ़ गया। आग की जद में आने से घर के साथ गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। अफरा-तफरी के बीच पहुंचे गांव के लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
सिराथू तहसील क्षेत्र के चूहापीरन गांव निवासी शिवमंगल पाल पुत्र रामधनी पाल किसान है। रविवार की शाम वह खेत पर काम करने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। लपटों को देख घर में मौजूद लोग जान बचाकर शोर मचाते हुए बाहर भागे। लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे गांव के लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते किसान के घर में रखी सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आगजनी से किसान का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। अगलगी की घटना के बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन




ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
मंझनपुर(ब्यूरो)। करारी-सिराथू मार्ग पर उखैया खास गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क किनारे गड में चले गए। दोनों युवकाें को गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगो ंने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को देते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर थाना क्षेत्र के दीवर कोतारी गांव निवासी हर्ष चौरसिया रविवार की दोपहर साथी ओम प्रकाश के साथ बाइक से करारी जा रहा था। उखैयाखास गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार वाहन समेत सड़क किनारे खड्ड में चले गए। दुर्घटना में बाइक सवार युवकों को गंभीर चोटें आई है। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उधर दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें