फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के 65 में से 17 बच्चे बीमार

विज्ञापन
17 out of 65 children of Kasturba Gandhi Residential School are ill - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिले में बच्चों पर वायरल का वार तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को इसकी तस्दीक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंझनपुर में हुई। यहां 65 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में से 17 छात्राएं बीमार मिलीं। गंभीर पीड़ित तीन छात्राओं को संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंझनपुर में रहने वाली छात्राएं कई दिन से बीमार चल रही थीं। वार्डन मुदिता की सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर की आरबीएसके टीम ने मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर स्वास्थ्य कैंप लगाया। कैंप में डॉक्टरों ने एक-एक कर सभी 65 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस दौरान 17 छात्राएं मौसमी बुखार, सर्दी, जुखाम और खांसी से पीड़ित मिलीं। गंभीर पीड़ित तीन मरीजों को संयुक्त जिला चिकित्सालय के लिए रेफर करने के साथ ही टीम के डॉक्टरों ने बाकी बीमार बच्चों को दवाएं दीं। साथ ही इन्हें अलग कक्ष में रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान डॉक्टरों को कई छात्राएं स्त्री रोग से पीड़ित मिलीं। इन्हें भी दवा-इलाज करने के साथ ही रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। टीम में डॉ. अरुण कुमार केसरवानी, डॉ. अलीमा खातून, रूपा देवी, चिंगू, फार्मासिस्ट अर्जुन आदि शामिल रहे।
कस्तूरबा गांधी कशिया में भी 10 बच्चे बीमार
विकास खंड मूरतगंज के कशिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। डॉक्टरों की टीम ने विद्यालय में रह रहे सभी 75 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें से दस छात्राएं आंख, कान की समस्या से पीड़ित मिलीं। सभी का प्राथमिक उपचार करने के साथ ही पीएचसी मूरतगंज रेफर कर दिया गया। टीम में डॉ. नसीम, डॉ. नीतू सिंह समेत अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें