फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में दिन भर गूंजते रहे घंट-घड़ियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में दिन भर गूंजते रहे घंटे-घड़ियाल
विज्ञापन

नवरात्र के आठवें दिन की गई महागौरी व सिद्धिदात्री की पूजा
शक्ति पीठ शीतला धाम कड़ा में उमड़ा भक्तों का रेला
फोटो नं-14,15,16,18
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/कड़ा/करारी। वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन शनिवार को महागौरी व सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। शक्ति पीठ कड़ा धाम सहित जिले के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना करते दिखाई दी। इस मौके पर मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की गूंज सुबह से लेकर देर शाम तक सुनाई दी।
ज्योतिष के अनुसार नवरात्र में इस बार एक तिथि की हानि है। इसके चलते आठवें दिन ही अष्टमी और नवमी मनाई गई। देवी का आठवां स्वरूप महागौरी का है। इनका रूप पूर्णत: गौर वर्ण है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। अष्टवर्षा भवेद् गौरी यानी इनकी आयु आठ साल की मानी गई है। इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं। इसीलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया है। इनकी पूरी मुद्रा बहुत शांत है। ये अमोघ फलदायिनी हैं। शनिवार को भक्तों ने घरों और मंदिरों में मां भगवती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया। तमाम भक्तों ने व्रत भी रखा। देवी भगवती की अराधना के लिए 51 शक्तिपीठों में प्रसिद्ध कड़ा स्थित मां शीतला की दरबार में शुक्रवार को भारी भीड़ दिखी। यहां स्थानीय के अलावा आसपास के विभिन्न जिलों से आए हजारों भक्तों का रेला भोर से ही मां की दरबार में इकट्ठा हो गया था। घंटों इतजार के बाद कपाट खुलने पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई-कई घंटे इंतजार करने के बाद पल भर के लिए मां का दर्शन हुआ। भक्तों ने मां के सामने शीष नवाकर घर-परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर, पश्चिमशरीरा के झारखंडी माता, अढ़ौली के आनंदी माता समेत सभी प्रमुख कस्बों, बाजारों में स्थित मंदिरों में भक्तों ने मां की पूजा-अराधना की। कुछ भक्तों ने घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया।
विज्ञापन


-------
कराया गया कन्या भोज
मंझनपुर। नवरात्र के आखिरी दिन घरों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कन्या भोज कराया। इस मौके पर कन्याओं की पूजा की गई। भोजन के पश्चात उन्हें दक्षिणा देकर सुख समृद्धि की कामना की गई।
-------------
विधि-विधान से किया गया हवन
मंझनपुर। नवरात्र के आखिरी दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन कराया। कुछ लोगों ने घरों तो कुछ भक्तों ने मंदिरों में हवन कराया। सुबह से लेकर देर शाम तक लोगो को हवन करते देखा गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने दान-दक्षिणा भी किया।
------------
आज होगा पारण
मंझनपुर। नवरात्र के नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तगण नवमी के दिन हवनादि करते हैं। 14 अप्रैल को नवमी तिथि का भोग मात्र प्रात: 09.35 मिनट तक ही है। अत: पारण आदि कार्य इस समय के बाद करना लाभकारी कहा जाएगा। व्रत पारण के पूर्व दान-पुण्य करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

-------------
श्रद्धालुओं से की मतदान करने की अपील
फोटो नं-17
कड़ा (ब्यूरो)। शक्तिपीठ कड़ा धाम के कुबरी घाट पर शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय निषाद की ओर से एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि जल और पर्यावरण को बचाना भी इंसान की नैतिक जिम्मेदारी है। वहीं, तहसीलदार श्याम कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। तभी आजादी के असल मायने समझ में आएंगे। इस मौके पर सुरेश कुमार, शिवशंकर, कामता निषाद, अमित कुमार, विनोद, गुड्डन, मकबूल आदि मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें