फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सौभाग्य’ से घर हुआ रोशन, अब पड़ेगा 70 लाख का अतिरिक्त बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सौभाग्य योजना के तहत जिले में मुफ्त बिजली कनेक्शन पाने वाले करीब 50 हजार परिवारों को करीब 70 लाख रुपये हर महीने अतिरिक्त बिल चुकाना होगा। यह व्यवस्था विद्युत दरों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी के कारण लागू होगी।
विज्ञापन


सौभाग्य योजना के तहत जिल के करीब 1670 मजरों में विद्युतीकरण कराए जाने का दावा किया गया है। बिजली विभाग का दावा है कि इन मजरों में रहने वाले तकरीबन 50 हजार परिवारों को मुफ्त में एक किलोवॉट का बिजली कनेक्शन दिया गया है। इन घरों में मुफ्त में कनेक्शन के अलावा बल्ब, मीटर और बोर्ड मुफ्त में लगाया गया है। अब प्रदेश सरकार बिजली की दरों में बढ़ोतरी का मसौदा तैयार कर रही है। अगर अकेले सौभाग्य योजना से कनेक्शन पाए गरीब परिवारों की बात करें तो उन्हें सौ यूनिट बिजली खर्च करने पर 590 रुपये के बजाए अब 730 रुपये का बिल अदा करना होगा। जिले में सौभाग्य योजना से कनेक्शन पाने वाले 50 हजार परिवारों की करें तो बढ़ी दरें लागू होने के बाद उन्हें तकरीबन 70 लाख रुपये हर महीने बिल के रूप में अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। यही हाल बीपीएल परिवारों का भी होगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत जिन गांवों में विद्युतीकरण कराया गया है वहां पर भी बीपीएल परिवारों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया गया है। ऐसे में एक किलोवाट बिजली का उपभोग करने वाले बीपीएल परिवार का बिल भी प्रति सौ यूनिट 350 रुपये से बढ़कर 535 रुपये हो जाएगा। इस लिहाज से इस बिल में भी 53 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
-----------
फिर से लालटेन जलाने को होंगे मजबूर
मंझनपुर। बिजली के बिल में अगर बढ़ोतरी होती है तो आर्थिक नजरिए से पिछड़े कौशाम्बी के लोग एक बार फिर लालटेन जलाने के लिए मजबूर हो सकते हें। इस बार समस्या यह होगी कि उन्हें कोटे की दुकान से केरोसीन नहीं मिलेगा। मजबूरी में लोग कालाबाजारी से केरोसिन या फिर पंप से डीजल खरीदकर घर रोशन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनका कहना है
जितना फिक्स बिल है वह उपभोक्ता को देना होगा। इसके अलावा अगर कोई बिजली का ज्यादा उपभोग करता है तो मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल वसूला जाएगा।
सुशील श्रीवास्तव- अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें