फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में अधेड़ महिला की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कनैली (कौशाम्बी)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पुराना खोंपा गांव में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की बेटी ने जमीन के विवाद के चलते पड़ोस के पिता-पुत्रों समेत चार लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इन्हीं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि पुलिस को गांव के एक अपराधी पर शक है।
विज्ञापन


सरायअकिल के बंथरी गांव की मंदा देवी (55) पत्नी चंदा पासी पति से रिश्ता खत्म होने के कारण करीब 25 साल से मायके पुराना खोंपा में रहती थी। सोमवार सुबह वह खेतों की ओर गई थी। वहीं पर बेखौफ बदमाशों ने सिर पर लगभग चार राउंड गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अल सुबह फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण सहम गए। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता फील्ड यूनिट टीम व फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर अपनी ससुराल डाडी से आई मृतका की बेटी मिर्ची देवी ने पुराना खोंपा गांव के ही शफीक अहमद, उसके बेटे सुएब, मसतूर व इनके रिश्तेदार इरफान निवासी परास थाना सैनी के खिलाफ केस दर्ज कराया। मिर्ची का कहना है कि जमीन के विवाद के चलते हत्या की गई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस गांव के एक कुख्यात बदमाश को शक के आधार पर हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें