फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी नहीं करने पर वयोवृद्ध पिता को प्रताड़ित कर रहे बेटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डॉक्टर ने गलत इलाज कर सड़ा डाला बच्चे का पैर
पीड़ित पिता की शिकायत पर एसपी ने करारी एसओ को दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सड़क हादसे में घायल हुए एक बालक का डॉक्टर ने गलत इलाज करके पैर सड़ा डाला। बच्चे के पिता की शिकायत पर एसपी ने करारी एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा निवासी रामस्वरूप ने बताया कि करीब महीने भर पहले उसका नौ वर्षीय बेटा दिनेश सड़क हादसे में घायल हो गया था। बच्चे को परिवार वालों ने मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित की मानें तो करारी इलाके के मुकीमपुर गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर ने टूटे पैर को कम पैसे में सही करने का झांसा देकर उसके घायल बेटे को अपने यहां भर्ती कर लिया। इसके बाद मोटी रकम वसूल की। साथ ही सही तरीके से उपचार भी नहीं किया। जिससे पूरा पैर सड़ गया। बाद में डॉक्टर ने रेफर कर दिया। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें