फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू के जरिए दी गई बैंक योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जादू के जरिए दी गई बैंक योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

-बीओबी बड़ौदा की मूरतगंज शाखा में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर
फोटो नं-01-बीओबी के साक्षरता अभियान शिविर में जादू के माध्यम से बैंक योजनाओं की जानकारी देते जादूगर गोगा
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। इसमें जादू के जरिए से लोगों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई। अफसरों ने बैंक से लिए गए कर्ज को संबंधित कार्य में ही लगाने की सलाह दी।
शिविर को संबोधित करते हुए बीओबी के क्षेत्रीय प्रमुख अतुल खरे ने बैंक द्वारा संचालित एक-एक ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि उपभोक्ता बगैर किसी बिचौलिए के सीधे शाखा प्रबंधक से मिलकर अपनी जरूरत के हिसाब से कृषि, शिक्षा, होम लोन, वाहन, पर्सनल अथवा गोल्ड लोन के लिए आवेदन करें। साथ ही क्षेत्रीय प्रमुख ने सभी से बीओबी की स्थानीय शाखा में बचत खाता खुलवाने की अपील की। डीडीएम अमित लाल ने बैंक से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि आप लोग जिस कार्य के लिए कर्ज लें उसी काम में लगएं। अनुत्पादक कार्यों में कर्ज की रकम लगाने से बैंक ऋण की अदायगी में दिक्कत होती है। इससे पहले प्रख्यात जादूगर गोगा ने अपने जादू के माध्यम से लोगों को बैंकिंग योजनाओं से जुड़कर जीवन संवारने के लिए जागरूक किया। शिविर का संचालन अंकित परासर ने किया। शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार गुप्ता ने बीओबी और आरबीआई के अधिकारियों को सम्मानित करने के साथ क्षेत्रीय नागरिकों का अभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
समर कैंप के समापन पर बच्चों ने मचाया धमाल
मानसिंह इंटर कॉलेज बजहा में हुआ समापन समारोह
फोटो नं-02-समापन समारोह में डांस करते बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। मानसिंह इंटर कॉलेज बजहा में चल रहे समर कैंप का गुरुवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ बृजेश त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया की। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्या योग माया वाजपेई ने सबके साथ एक पौध रोपित कर किया तथा। समारोह में बच्चों ने 15 दिन में सीखे गए डांस, जूडो, कराटे ताइकांडो आदि का अभिभावकों एवं बच्चों के सामने प्रदर्शन किया। मनमोहक प्रस्तुति देख अभिभावकों, बच्चों ने खूब तालियां बजाई। रूद्र फाउंडेशन की चेयरमैन अनामिका त्रिपाठी ने बच्चों को प्रतिभाशाली प्रदर्शन के लिए बधाई दी। गिरिजेश पांडेय ने बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जितेंद्र, सागरिका, अनुराधा लाल सिंह, राहुल, मीता विश्वास, रश्मि, दक्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें