फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में प्रियांश और रितिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शतरंज में प्रियांश और रितिका ने मारी बाजी
विज्ञापन

जिला शतरंज खेल संघ के तत्वावधान में विशेष दिव्यांग स्कूल में हुआ आयोजन
फोटो नं. 23
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला शतरंज खेल संघ और सुनीता मेमोरियल विशेष दिव्यांग स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग से प्रियांश और बालिका वर्ग से रितिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चरवा स्थित सुनीता मेमोरियल विशेष दिव्यांग स्कूल अंडर-16 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चयनित पहले चार खिलाड़ी वाराणसी में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग से कौशाम्बी पब्लिक स्कूल के प्रियांश श्रीवास्तव ने पहला, वंश पांडेय ने दूसरा, कौशाम्बी प्रेसीडेंसी के अजय त्रिपाठी ने तीसरा, आर्यन यादव ने चौथा, हर्ष केसरवानी ने पांचवां, प्रणव ने छठा और इंद्रश्याम ने सातवां स्थान हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग में रितिका त्रिपाठी ने पहला, अनुराधा पांडेय ने दूसरा और शुभी शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र कुमार शुक्ल, प्रदीप कुमार, अवधेश कुमार, चंद्र प्रकाश, स्वाधा आदि मौजूद रहे। विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज प्रबंधन ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें