बंधक बनाकर ममेरे भाई ने किशोरी से किया दुराचार
नगर कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार रात हुई घटना
पीड़िता ने एडीजी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके की एक किशोरी से शुक्रवर रात बंधक बनाकर ममेरे भाई ने दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पीड़िता ने एडीजी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य रिश्तेदार के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। इस दौरान ममेरा भाई आ गया। आरोप है कि रात को ममेरे भाई ने किशोरी को उसके ही कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई की। फिर कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी पीड़ित किशोरी ने फोन करके आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। इल्जाम है कि तहरीर लेकर जाने पर कोतवाल ने डांटकर भगा दिया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में घटना नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।